IPL 2025 में सबसे अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
IPL 2025 में सबसे अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
आईपीएल 2025 के सीजन में अब तक लीग स्टेज के 57 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसके बाद हम आपको ऐसे टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस सीजन रन बनाने के मामले में बाकी प्लेयर्स से काफी आगे हैं।
Published : May 16, 2025 01:34 pm IST, Updated : May 16, 2025 01:34 pm IST
1/6Image Source : Getty
आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए 57 लीग मुकाबलों में कुछ बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस काफी दिलचस्प देखने को मिल रही है, जिसमें टॉप-5 में शामिल प्लेयर्स के बीच रनों का अधिक अंतर नहीं है। इस लिस्ट में साफतौर पर गुजरात टाइटंस टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है क्योंकि टॉप-5 में से तीन उन्हीं की टीम के हैं।
2/6Image Source : Getty
मुंबई इंडियंस के लिए भले ही आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन उसके बाद उन्होंने काफी शानदार वापसी की और इसका श्रेय सूर्यकुमार यादव को भी दिया जाना चाहिए। सूर्या अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 12 मैचों में 63.75 के औसत से कुल 510 रन बनाएं है। सूर्या के बल्ले से इस दौरान कुल तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : Getty
गुजरात टाइटंस टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सुदर्शन ने 11 मैच अब तक इस सीजन खेले हैं और उसमें उन्होंने 46.27 के औसत से 509 रन बनाएं हैं। सुदर्शन के बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 153.31 का रहा है।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें गिल का बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दे रहा है। शुभमन गिल ने 11 मैचों में 50.80 के औसत से 508 रन बनाएं हैं और इसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं और वहीं उनका स्ट्राइक रेट 152.55 का है।
5/6Image Source : Getty
विराट कोहली आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं। कोहली अब तक 11 मैचों में 63.13 के औसत से 505 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 143.46 का रहा है।
6/6Image Source : Getty
जोस बटलर आईपीएल 2025 सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद वापस अपने देश लौट जाएंगे, लेकिन अभी भी उनके पास तीन और मुकाबले खेलने का मौका है और इसमें वह बड़ी खेलकर बाकी प्लेयर्स से आगे निकल सकते हैं। बटलर ने 11 पारियों में 71.43 के औसत से 500 रन बनाएं हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 163.93 का रहा है।