IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में अर्शदीप सिंह सहित तीन भारतीय
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में अर्शदीप सिंह सहित तीन भारतीय
इंडियन प्रीमियर लीग के जारी 19वें सीजन में इस बार बाकी किसी सीजन के मुकाबले काफी रन बनते हुए देखने को मिल रहे हैं, जिसमें गेंदबाजों के लिए रनों की गति को रोकना काफी मुश्किल काम दिखा है। ऐसे में हम आपको आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 16, 2026 11:21 pm IST, Updated : May 16, 2026 11:21 pm IST
1/6Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक लीग स्टेज के 60 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पिछले 18 सीजन के मुकाबले इस बार काफी बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिले हैं। इस आईपीएल सीजन में जहां टीमें आसानी से 250 से अधिक रन बनाते हुए दिखी तो वहीं टारगेट का पीछा भी उसी तरह से देखने को मिला। ऐसे में गेंदबाजों को अब तक सबसे ज्यादा मुसीबत का सामना करना पड़ा है, जिसमें उनके लिए रनों की गति को रोकना काफी मुश्किल काम दिखा है। ऐसे में हम आपको आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
आईपीएल 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन देने के मामले में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नाम है। जीटी की तरफ से इस सीजन में रबाडा को 13 मैचों में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 13 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 21.95 के औसत से जहां 21 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं कुल 461 रन भी दे चुके हैं। रबाडा का इस सीजन इकॉनमी रेट 9.22 का देखने को मिला है।
3/6Image Source : AFP
पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल 2026 के सीजन में खेल रहे साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यान्सन की भी काफी पिटाई देखने को मिली है। मार्को यान्सन ने इस सीजन 12 मैचों में खेलते हुए 11 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने जहां 64.28 के औसत से सिर्फ 7 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं उनका इकॉनमी रेट 10.38 का देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अब तक कुल 450 रन दिए हैं।
4/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह जो इस आईपीएल 2026 के सीजन में कई कारणों की वजह से मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चा में रहे हैं वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप सिंह के लिए ये आईपीएल सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है, जिसमें उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 34.3 के औसत से जहां सिर्फ 13 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं कुल 446 रन दिए हैं। वहीं उनका इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 9.69 का देखने को मिला है।
5/6Image Source : AFP
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल 2026 में खेल रहे अंशुल कंबोज विकेट लेने के साथ रन खर्च करने के मामले में भी शामिल हैं। अंशुल कंबोज ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 12 मैचों में खेलते हुए 12 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 22.52 के औसत से जहां 19 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं उनका इकॉनमी रेट 22.52 का देखने को मिला है। इस दौरान उन्होंने अब तक कुल 428 रन दिए हैं।
6/6Image Source : AFP
लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से आईपीएल 2026 के सीजन में खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में अभी 5वें नंबर पर मौजूद हैं। शमी से सभी को आईपीएल के मौजूदा सीजन में जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वैसा मैदान पर देखने को नहीं मिला। शमी ने 13 मैचों में खेलते हुए 13 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 29.42 के औसत से जहां 14 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं कुल 414 रन भी दिए हैं।