IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह इस नंबर पर
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह इस नंबर पर
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा, जिसका इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। आईपीएल के अभी तक के 18 साल के इतिहास में कई शानदार गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिसमें हम आपको सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 15, 2026 07:07 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 07:07 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अभी तक एक से एक शानदार गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी बॉलिंग के दम पर टीम को सफलता दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। टी20 क्रिकेट भले ही बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है, लेकिन गेंदबाजों की भी भूमिका काफी अहम रहती है जिससे कोई भी टीम टूर्नामेंट को जीतने में सफल होती है। ऐसे में हम आपको आईपीएल इतिहास के ऐसे टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब हो सके हैं।
2/6Image Source : AFP
भुवनेश्वर कुमार जो अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर कई बार बल्लेबाजों को तकलीफ में डालते हुए दिखाई दिए हैं वह इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। भुवनेश्वर ने अब तक आईपीएल इतिहास में 190 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें वह 27.33 के औसत से 198 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान बुमराह ने आईपीएल में कुल 14 मेडन ओवर्स फेंके हैं।
3/6Image Source : AFP
प्रवीण कुमार जिन्होंने काफी पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। प्रवीण कुमार की गेंदबाजी का जलवा आईपीएल में भी देखने को मिला है जिसमें उन्होंने 119 पारियों में गेंदबाजी करने के साथ 36.12 के औसत से 90 विकेट हासिल किए थे। प्रवीण कुमार के नाम आईपीएल में 14 मेडन ओवर्स फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है।
4/6Image Source : AFP
न्यूजीलैंड टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का जलवा आईपीएल में भी देखने को मिला है, जिसमें वह अब तक कुल 120 मुकाबले खेल चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट के नाम आईपीएल अभी 26.2 के औसत से 143 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान बोल्ट ने कुल 11 मेडन ओवर्स फेंके हैं और उनके पास आगामी सीजन में पहले नंबर पर भी पहुंचने का मौका रहने वाला है।
5/6Image Source : AFP
इरफान पठान जिनकी गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में भी की जाती है उनका भी आईपीएल में काफी समय तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इरफान पठान ने साल 2017 में आखिरी बार आईपीएल में खेला था जिसके बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इरफान पठान ने कुल 103 मैचों में खेलते हुए 33.11 के औसत से 80 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह कुल 10 मेडन ओवर्स भी फेंकने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : AFP
जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है जिसमें उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 145 मैचों में खेला है और इस दौरान वह 22.02 के औसत से कुल 183 विकेट हासिल कर चुके हैं। बुमराह इस दौरान कुल 8 मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब रहे हैं।