IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 प्लेयर्स
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 प्लेयर्स
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी जिसमें पहला मैच केकेआर और आरसीबी टीम के बीच में खेला जाएगा। आईपीएल के हर सीजन में कुछ प्लेयर्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है, जिसमें हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे जो सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए हैं।
Published : Mar 12, 2025 05:44 pm IST, Updated : Mar 12, 2025 05:44 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा जिसके शुरू होने का इंतजार अभी से फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक खेले गए 17 सीजन में कुछ प्लेयर्स का दबदबा लगभग हर सीजन में देखने को मिला है, ऐसे में हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के इस सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में सबसे ज्यादा बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में सफलता हासिल की है।
2/6Image Source : RCB/X
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का नाम सबसे पहले है। आईपीएल में 184 मैच खेलने वाले डिविलियर्स ने 25 मैचों में इस अवॉर्ड को जीतने में सफलता हासिल की है। डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से खेला है।
3/6Image Source : PTI
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का भी जलवा आईपीएल में फैंस को देखने को मिला है। गेल आईपीएल इतिहास में अब तक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 142 मैच खेले हैं जिसमें से वह 22 मैचों में इस अवॉर्ड को जीतने में सफल रहे हैं।
4/6Image Source : Getty
रोहित शर्मा जो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित जिन्होंने डेक्कन चार्जर्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था और उसके बाद वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बने। रोहित ने अब तक आईपीएल में 257 मुकाबले खेले हैं और उसमें वह 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए हैं।
5/6Image Source : PTI
विराट कोहली जो आईपीएल में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कोहली जिन्होंने अब तक आईपीएल के 17 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से खेला है उन्होंने कुल 252 मैचों में 18 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड आईपीएल में जीते हैं।
6/6Image Source : PTI
डेविड वॉर्नर जो इस बार आईपीएल मेगा प्लेयर ऑक्शन का हिस्सा तो थे लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वॉर्नर का आईपीएल में प्रदर्शन बल्ले से काफी जबरदस्त देखने को मिला है। वह लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेले हैं। वॉर्नर ने 184 मैचों में 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड आईपीएल में जीता है।