ईशान किशन बनाम ऋषभ पंत, 27 वनडे मैचों के बाद ऐसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड
ईशान किशन बनाम ऋषभ पंत, 27 वनडे मैचों के बाद ऐसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में ईशान किशन की वापसी देखने को मिल सकती है, जिसमें ऋषभ पंत की जगह पर खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है।
Published : Jan 02, 2026 01:53 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 01:53 pm IST
1/6Image Source : PTI
भारतीय क्रिकेट में इस समय एक नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है और वह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं अब ईशान किशन की वनडे टीम में भी वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, जिसमें ऐसी स्थिति में ऋषभ पंत की जगह को लेकर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और ऋषभ पंत का वनडे में कैसा रिकॉर्ड रहा है उसकी तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
ईशान किशन ने अभी तक वनडे फॉर्मेट में कुल 27 मुकाबले खेले हैं तो वहीं ऋषभ पंत कुल 31 वनडे मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और ऋषभ पंत का 27-27 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ईशान किशन ने 27 वनडे मैचों की 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.40 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 933 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत ने 27 वनडे मैचों की 24 पारियों में बल्लेबाजी की थी और उसमें उन्होंने 36.52 के औसत से कुल 840 रन बनाए थे।
3/6Image Source : PTI
ईशान किशन और ऋषभ पंत दोनों की गिनती लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें दोनों ही अपने दिन पर अकेले मैच खत्म करने का दम रखते हैं। ईशान किशन के बल्ले से 27 वनडे मैचों में अब तक एक शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। ऋषभ पंत के बल्ले से 27 वनडे मैचों में एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : PTI
ईशान किशन जहां वनडे और टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेलते हैं तो ऋषभ पंत को अधिकतर मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिला है। ईशान किशन का 27 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 210 रनों की पारी है। ऋषभ पंत का 27 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह नाबाद 125 रनों की पारी है।
5/6Image Source : PTI
ईशान किशन और ऋषभ पंत दोनों ही गेंद को काफी आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल काम दिखता है। ईशान किशन के बल्ले से 27 वनडे मैचों में अब तक 95 चौके और 33 छक्के देखने को मिले हैं। ऋषभ पंत के बल्ले से 27 वनडे मैचों में 86 चौके और 26 छक्के देखने को मिल चुके है।
6/6Image Source : PTI
ईशान किशन का 27 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उस मामले में वह ऋषभ पंत से थोड़ा पीछे दिखाई देते हैं। ईशान किशन का 27 वनडे मैचों में स्ट्राइक रेट 102.19 का है। ऋषभ पंत का 27 वनडे मैचों में स्ट्राइक रेट 108.8 का रहा था।