जसप्रीत बुमराह बनाम कपिल देव, 47 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम कपिल देव, 47 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह महान गेंदबाजों के नक्शेकदम पर हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैच में ही अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया है। यही वजह है कि उनकी तुलना दिग्गज गेंदबाजों से होने लगी है।
Published : Jul 25, 2025 12:52 pm IST, Updated : Jul 25, 2025 12:52 pm IST
1/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 47 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं, 1978 में टेस्ट डेब्यू करने वाले कपिल देव अपने टेस्ट करियर में 131 मैच खेलने में कामयाब रहे।
2/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में अब तक 47 मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.49 के औसत से कुल 217 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, कपिल देव ने 47 टेस्ट मैचों में 79 पारियों में 29.52 के औसत से कुल 187 विकेट हासिल किए थे।
3/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक 47 टेस्ट मैचों में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं कपिल देव ने 47 टेस्ट मैचों में 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। साथ ही एक बार 10 विकेट भी चटकाए।
4/5Image Source : Getty
47 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह का एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ कपिल देव का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 85 रन देकर 8 विकेट था।
5/5Image Source : Getty
सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने की बात करें तो जसप्रीत बुमराह पूर्व भारतीय कप्तान से काफी आगे हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 361 मेडन ओवर फेंके हैं। वहीं, कपिल देव ने 47 टेस्ट में कुल 342 मेडन ओवर फेंके थे।