जसप्रीत बुमराह बनाम पैट कमिंस, 48 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम पैट कमिंस, 48 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जबसे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से वह लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में उनकी तुलना कई दिग्गज तेज गेंदबाजों के साथ देखने को मिलती है, जिसमें हम आपको बुमराह और पैट कमिंस की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Aug 10, 2025 09:58 pm IST, Updated : Aug 10, 2025 09:58 pm IST
1/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह की गिनती मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है जिसमें उनका घर पर नहीं बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी अब तक गेंद से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। इसी के चलते बुमराह जहां टेस्ट क्रिकेट में अब तक कई रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नजर आए हैं तो वहीं भविष्य में कई नए कीर्तिमान बनाते हुए भी नजर आएंगे। बुमराह के इस बेहतरीन प्रदर्शन चलते उनकी तुलना कई मौजूदा और पूर्व दिग्गज प्लेयर्स के साथ देखने को मिलती है, जिसमें हम आपको जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस की 48-48 टेस्ट मैच के बाद तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक जहां टेस्ट क्रिकेट में 48 मुकाबले खेले हैं तो वहीं पैट कमिंस 71 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों का 48-48 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में गेंदबाजी करने के साथ 19.82 के औसत से 219 विकेट हासिल किए हैं। वहीं पैट कमिंस ने 48 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 21.41 के औसत से 216 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में अपने करियर में अब तक 15 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं दूसरी तरफ पैट कमिंस को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 8 बार एक पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 48 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में देखा जाए तो वह 27 रन देकर 6 विकेट है। पैट कमिंस का 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 6 विकेट था, जिसमें कमिंस इस मामले में थोड़ा बेहतर दिखाई देते हैं।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस दोनों की ही तेज गेंदबाजी का सामना किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजों के लिए करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। ऐसे में 48 टेस्ट मैचों के बाद दोनों में से किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उस मामले में कमिंस काफी आगे दिखाई देते हैं। कमिंस ने जहां 421 मेडन ओवर्स 48 टेस्ट मैचों में फेंके थे तो वहीं बुमराह अब तक 366 मेडन ओवर्स फेंक चुके हैं।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस का 48 टेस्ट मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए तो उसमें बुमराह ने जहां 2.78 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है तो वहीं दूसरी तरफ पैट कमिंस ने 48 टेस्ट मैचों में 2.72 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।