जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन शाह अफरीदी, 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन शाह अफरीदी, 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ग्रुप-ए के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें दोनों ही गेंदबाज अपनी टीम के लिए मैच विनर की भूमिका में खेलते हुए दिखाई देंगे।
Published : Sep 14, 2025 02:35 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 02:35 pm IST
1/6Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करते हुए बल्लेबाज साफतौर पर दबाव में दिखाई देते हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह की गिनती मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में की जाती है। वहीं एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर सभी की नजरें बुमराह के प्रदर्शन पर भी टिकी हुई हैं। वहीं हम आपको जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तानी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 71 मुकाबले खेले हैं तो वहीं शाहीन अफरीदी 86 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और अफरीदी का 71-71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताएंगे। बुमराह ने 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 70 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 17.75 के औसत से कुल 90 विकेट हासिल किए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी ने 71 टी20 मैचों में 20.65 के औसत से 96 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए जो काफी अहम होता है तो वह 6.27 का है, जिससे साफ पता चलता है कि उनकी गेंदों पर बल्लेबाजों के लिए बड़ा शॉट खेलना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी का 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट 7.69 का था।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 7 रन देकर तीन विकेट है। वहीं पाकिस्तानी टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 22 रन देकर 4 विकेट था।
5/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक भी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में अब तक कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी का हाल भी कुछ ऐसा ही 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद था जिसमें वह भी एकबार भी किसी मैच में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए थे।
6/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी दोनों में से किस गेंदबाज ने 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उस मामले में बुमराह साफतौर पर आगे दिखाई देते हैं। जसप्रीत बुमराह ने जहां 12 मेडन ओवर्स फेंके हैं तो वहीं शाहीन अफरीदी सिर्फ 2 मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब हो पाए थे।