जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन अफरीदी, 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों ही गेंदबाजों के आंकड़े
जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन अफरीदी, 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों ही गेंदबाजों के आंकड़े
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कमाल देखने को मिल रहा है, जिसमें बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होता है। ऐसे में बुमराह की मौजूदा समय के कई अन्य गेंदबाजों के साथ भी तुलना देखने को मिलती रहती है।
Published : Nov 27, 2025 11:57 am IST, Updated : Nov 27, 2025 11:57 am IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी में से एक है। बुमराह का पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं 15 फरवरी को भारतीय टीम का पाकिस्तान से आगामी टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होगा जिसमें जसप्रीत बुमराह जहां पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे तो वहीं शाहीन अफरीदी टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में हम आपको इन दोनों ही प्लेयर्स का टी20 इंटरनेशनल में अब तक के प्रदर्शन की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का टी20 इंटरनेशनल में अभी तक का प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने कुल 80 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 95 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और अफरीदी का 80-80 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 77 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.11 के औसत से 99 विकेट हासिल किए हैं। शाहीन अफरीदी ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 22.17 के औसत से 103 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 7 रन देकर तीन विकेट है। वहीं शाहीन अफरीदी का 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट था।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह काफी कम देखने को मिला है जो 6.36 का है। शाहीन अफरीदी का 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 7.88 का था।
5/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह अभी तक 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं शाहीन अफरीदी का हाल भी 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
6/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी में से किस गेंदबाज ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके है तो उस मामले में साफतौर पर बुमराह काफी आगे दिखाई देते हैं, जिन्होंने अब तक 12 मेडन ओवर्स फेंके हैं। वहीं शाहीन अफरीदी 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 3 मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब हो सके थे।