जो रूट ने राहुल द्रविड़ द्रविड़ को पछाड़ा, अब सचिन तेंदुलकर के विश्व कीर्तिमान पर नजर
जो रूट ने राहुल द्रविड़ द्रविड़ को पछाड़ा, अब सचिन तेंदुलकर के विश्व कीर्तिमान पर नजर
जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक झटके में भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस को पीछे कर दिया है। अब जो रूट से आगे केवल सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग हैं। एक नजर डालते हैं, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों पर।
Published : Jul 25, 2025 07:15 pm IST, Updated : Jul 25, 2025 07:15 pm IST
1/6Image Source : getty
जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक झटके में भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस को पीछे कर दिया है। अब जो रूट से आगे केवल सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग हैं। एक नजर डालते हैं, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों पर।
2/6Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इस वक्त सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेलकर 15921 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाने का काम किया है। तेंदुलकर ने 53.78 के औसत से रन बनाने का काम किया है।
3/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो वे इस मामले में अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन कब तीसरे पर चले जाएं, कहा नहीं जा सकता। रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैच खेलकर अपने करियर में 13378 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
जो रूट की बात की जाए तो वे इस वक्त तीसरे नंबर पर हैं। जो रूट ने अब तक 157 टेस्ट मैच खेलकर 13300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनके नाम 37 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज हैं। जो रूट का अब तक का औसत 51.07 का है। जल्द ही वे रिकी पोंटिंग को पीछे कर दूसरे नंबर पर भी पहुंच सकते हैं।
5/6Image Source : getty
जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 13289 रन बनाए हैं। जैक कैलिस ने 166 मुकाबले खेलकर 45 शतक और 58 अर्धशतक लगाने का काम किया है। कैलिस का औसत 45.97 का रहा है।
6/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ की बात करें तो उन्होंने 164 टेस्ट मैच खेलकर अपने करियर में 13288 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ के खाते में 36 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं। राहुल द्रविड़ का औसत 52.31 का रहा है।