केएल राहुल के नाम है अनोखा कीर्तिमान, जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका
केएल राहुल के नाम है अनोखा कीर्तिमान, जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका
KL Rahul: टीम इंडिया के बड़े बल्लेबाजों में शुमार केएल राहुल के नाम वैसे तो रिकॉर्ड बहुत ज्यादा नहीं हैं। लेकिन एक ऐसा कीर्तिमान है, जो भारतीय टीम की ओर से केवल केएल राहुल ही कर सके हैं। मजे की बात ये है कि उनसे पहले और उनके बाद अब तक कोई भी ये कारनामा नहीं कर पाया है। चलिए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Published : Aug 13, 2024 04:14 pm IST, Updated : Aug 13, 2024 04:14 pm IST
1/6Image Source : getty
टीम इंडिया के बड़े बल्लेबाजों में शुमार केएल राहुल के नाम वैसे तो रिकॉर्ड बहुत ज्यादा नहीं हैं। लेकिन एक ऐसा कीर्तिमान है, जो भारतीय टीम की ओर से केवल केएल राहुल ही कर सके हैं। मजे की बात ये है कि उनसे पहले और उनके बाद अब तक कोई भी ये कारनामा नहीं कर पाया है। चलिए आपको उसके बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : getty
केएल राहुल ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। ये मुकाबला हरारे में खेला गया था। इस मैच में केएल राहुल ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वे भारत के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे डेब्यू में ही शतक लगाया है।
3/6Image Source : Getty
अब तक दुनिया भर के करीब 17 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे के अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा है, लेकिन भारत के लिए ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज केएल राहुल हैं। आपको शायद ये बात पता नहीं होगी।
4/6Image Source : Getty Images
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए इस मैच में केएल राहुल करुण नायर के साथ ओपनिंग करने उतरे थे। करुण नायर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अंबाती रायुडू के साथ मिलकर केएल राहुल ने भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी थी।
5/6Image Source : AP
केएल राहुल अब तक भारत के लिए 77 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें उनके नाम 2851 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे में अब तक 7 शतक और 18 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। उनका औसत 50 से थोड़ा सा कम है और वे 139.12 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि इस वक्त वे कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं।
6/6Image Source : AP
बात अगर टेस्ट की करें तो उन्होंने अब तक 50 टेस्ट खेलकर 2863 रन बनाए हैं। यहां उनके नाम 8 शतक और 14 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल में राहुल ने 72 मुकाबले खेलकर अब तक 2265 रन बना लिए हैं। यहां उन्होंने दो शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।