केएल राहुल बनाम वीरेंद्र सहवाग, 61 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
केएल राहुल बनाम वीरेंद्र सहवाग, 61 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने अब तक तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। आज हम आपको बताएंगे कि केएल राहुल और वीरेंद्र सहवाग का 61 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था।
Published : Jul 19, 2025 08:01 pm IST, Updated : Jul 19, 2025 08:01 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका यशस्वी जायसवाल के साथ-साथ केएल राहुल निभा रहे हैं। राहुल ने इस सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के लिए टेस्ट में सबसे सफल ओपनर की बात करें तो वहां वीरेंद्र सहवाग का नाम सभी के दिमाग में जरूर आता है। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कि केएल राहुल और वीरेंद्र सहवाग का 61 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड कैसा था।
2/6Image Source : Getty
केएल राहुल की बात करें तो वह अपने करियर में अब तक 61 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। तो वहीं सहवाग ने अपने करियर में कुल 104 टेस्ट मैच खेले थे। केएल राहुल ने 61 टेस्ट मैचों की 107 पारियों में 35.26 के औसत से 3632 रन बनाए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग की बात करें तो उन्होंने 61 मैचों की 104 पारियों में 52.08 के औसत से 5208 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
केएल राहुल का 61 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड देखें तो वहां उन्होंने 10 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग की बात करें तो 61 टेस्ट मैचों के बाद उनके बल्ले से 15 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी।
4/6Image Source : Getty
वहीं अगर एक पारी में हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो वहां 61 टेस्ट मैच के बाद केएल राहुल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 199 रन है। वहीं सहवाग इस फॉर्मेट में दो-दो तिहरा शतक लगा चुके हैं और एक पारी में उनका हाईएस्ट स्कोर 319 रन था।
5/6Image Source : Getty
61 टेस्ट मैचों के बाद केएल राहुल के नाम 442 चौके और 26 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं सहवाग ने 61 टेस्ट मैचों के बाद 743 चौके और 58 छक्के लगाए थे। बाउंड्री लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग केएल राहुल से काफी आगे हैं।
6/6Image Source : Getty
स्ट्राइक रेट की बात करें तो वहां भी केएल राहुल की तुलना में वीरेंद्र सहवाग काफी आगे हैं। 61 टेस्ट मैच के बाद केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 53.11 है। वहीं इतने ही मैचों के बाद सहवाग का स्ट्राइक रेट 77.37 का रहा है।