कप्तान जेसन होल्डर की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से मात देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ ही होल्डर वेस्टइंडीज के सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के सबसे सफल कप्तानों के बारे में.........
साउथैम्पटन टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही जेसन होल्डर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले वेस्टइंडीज के कप्तानों की लिस्ट में लारा को पछाड़ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। होल्डर की कप्तानी में विंडीज ने 33 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उसे 11 मैचों में जीत मिली है।
इस मामलें मे वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज रहे सर विवियन रिचर्ड्स दूसरे स्थान पर हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने 50 टेस्ट मैच खेलते हुए 27 टेस्ट में जीत दर्ज की।
क्लाइव लॉयड वेस्टइंडीज के सबसे सफल कप्तान हैं। क्लाइव लॉयड के कप्तान रहते वेस्टइंडीज टीम ने 1974 से 1985 के बीच कुल 74 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 36 मैचों में जीत हासिल हुई।