कुलदीप यादव बनाम राशिद खान, 40 टी20 इंटरनेशनल के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
कुलदीप यादव बनाम राशिद खान, 40 टी20 इंटरनेशनल के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
कुलदीप यादव की गिनती लिमिटेड ओवर्स में विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर होती है, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में भी अब तक उनका गेंद से काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है।
Published : Sep 03, 2025 03:11 pm IST, Updated : Sep 03, 2025 03:11 pm IST
1/6Image Source : AP
यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप में स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन वहां की पिच पर काफी अहम रहने वाला है, जिसमें भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव इस मामले में काफी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। ऐसे में उनका कैसा प्रदर्शन रहने वाला है इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज राशिद खान का भी प्रदर्शन उनकी टीम के लिए काफी अहम रहेगा। ऐसे में हम आपको दोनों ही खिलाड़ियों की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
कुलदीप यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 40 मुकाबले खेले हैं तो वहीं राशिद खान 99 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको दोनों ही प्लेयर्स का 40-40 टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। कुलदीप यादव ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 39 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 14.07 के औसत से कुल 69 विकेट हासिल किए हैं। वहीं राशिद खान ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11.63 के औसत से 79 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
कुलदीप यादव ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो 17 रन देकर 5 विकेट है। वहीं राशिद खान का एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद देखा जाए तो वह तीन रन देकर 5 विकेट है।
4/6Image Source : AP
कुलदीप यादव का 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो जो काफी अहम है वह 6.77 का है। वहीं राशिद खान का 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 6.04 का है, जिससे साफ है कि उनके खिलाफ बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान काम नहीं होता है।
5/6Image Source : AP
कुलदीप यादव ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक जहां 2 बार मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है तो वहीं दूसरी तरफ राशिद खान को लेकर बात की जाए तो वह भी 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : AP
कुलदीप यादव और राशिद खान दोनों के खिलाफ बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान काम नहीं रहता है, ऐसे में दोनों में से किस गेंदबाज ने 40-40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके तो उस मामले में कुलदीप आगे हैं जिन्होंने 2 मेडन ओवर्स फेंके हैं, वहीं राशिद खान सिर्फ एक मेडन ओवर फेंकने में कामयाब हुए हैं।