टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक ठोकने वाले टॉप-5 प्लेयर्स, टॉप पर कौन?
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक ठोकने वाले टॉप-5 प्लेयर्स, टॉप पर कौन?
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर न्यूजीलैंड का बल्लेबाज हैं। वहीं टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में एक भी भारतीय का नाम नहीं है।
Published : Mar 14, 2026 02:45 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 02:57 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर न्यूजीलैंड के फिन एलन का नाम है। उन्होंने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में सिर्फ 33 बॉल में सेंचुरी ठोक दी थी। फिन एलन इस मुकाबले में 33 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे। उनकी इसी पारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल किया था।
2/5Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के धाकड़ युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के नाम है। बेथेल ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में शतक लगाया था। इस मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रन का बड़ा टारगेट था। जवाब में अंग्रेज टीम 246 रन ही बना सकी। बेथेल ने इस मुकाबले में 48 बॉल में 105 रन की शानदार पारी खेली, इस दौरान वह 8 चौके और 7 छक्के लगाने में कामयाब रहे।
3/5Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 47 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने उस मुकाबले में 48 बॉल में नाबाद 100 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में गेल ने 5 चौके और 11 छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में 18.1 ओवर में 183 रन का टारगेट हासिल किया था।
4/5Image Source : AFP/AP
इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर क्रिस गेल और हैरी ब्रूक का नाम है। ब्रूक ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं क्रिस गेल ने 2007 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों शतक लगाया था। हैरी ब्रूक की शतकीय पारी की वजह से इंग्लैंड मैच जीतने में कामयाब रहा था। वहीं वेस्टइंडीज को उस मुकाबले में गेल की इस शतकीय पारी के बावजूद साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था।
5/5Image Source : AFP
लिस्ट में पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम का नाम है। मैकुलम ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों में शतक बनाया था। उस मुकाबले में मैकुलम 58 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 123 रन बनाकर आउट हुए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड को 59 रनों से जीत मिली थी।