T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, USA का गेंदबाज टॉप पर
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, USA का गेंदबाज टॉप पर
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां यूएसए का गेंदबाज टॉप पर है। इस मैच में टीम इंडिया के कोई भी गेंदबाज अभी तक 7 विकेट भी हासिल नहीं कर पाए हैं।
Published : Feb 16, 2026 06:15 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 06:15 pm IST
1/5Image Source : AP/PTI
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं। इस वर्ल्ड कप में अभी तक बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच अभी तक बराबरी का खेल देखने को मिला है। किसी मैच में बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल किया है तो वहीं किसी मैच में गेंदबाजों ने गेंद से अपना जलवा दिखाया है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि किस गेंदबाज ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां यूएसए के गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक का नाम टॉप पर है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 4 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 4 पारियों में 13 विकेट हासिल किए हैं। इस वर्ल्ड कप में उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट का रहा है। यूएसए के गेंदबाज अभी तक इस वर्ल्ड कप में विकेट लेने के मामले में टॉप पर है।
3/5Image Source : AP/PTI
साउथ अफ्रीका के लुंगी एंगीडी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 8-8 विकेट हासिल किए हैं और उनका नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। दोनों ही गेंदबाजों ने ये कारनामा 3-3 मैचों में किया है। अफगानिस्तान के ओमरजई ने यूएई के खिलाफ हाल ही में खेले गए मैच में 4 विकेट निकाले थे।
4/5Image Source : AP/PTI
इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक पांच गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 7-7 विकेट निकाले हैं। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उनमें से एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है। इसका मतलब है कि इस वर्ल्ड कप में अभी तक कोई भी टीम इंडिया का गेंदबाज 7 विकेट हासिल नहीं कर पाया है। पांच गेंदबाजों में किन-किन प्लेयर्स का नाम है वो हम आपको अगली स्लाइड में बताएंगे।
5/5Image Source : AP/PTI
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी, यूएसए के हरमीत सिंह, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर, यूएई के जुनैद सिदक्की और साउथ अफ्रीका के मार्को जेनसेन ये सभी वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 7 विकेट हासिल किए हैं। जो भी टीम ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी उनके गेंदबाजों के पास इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा। भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती हैं, उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं।