Published : Apr 15, 2026 06:47 pm IST, Updated : Apr 15, 2026 06:47 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने टी20 फॉर्मेट में अब तक 523 मैचों में 707 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.59 और औसत 18.51 का रहा है। टी20 क्रिकेट में वह अब तक 18 बार चार विकेट हॉल और चार बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं। राशिद की गिनती दुनिया के बेहतरीन बॉलर्स में की जाती है।
2/5Image Source : AFP
इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो का नाम है। ब्रावो ने इस फॉर्मेट में अपने करियर में कुल 582 मैच खेले और इस दौरान वह 546 मैचों में 631 विकेट लेने में कामयाब रहे। इस दौरान ब्रावो का औसत 24.4 और इकॉनमी रेट 8.26 का रहा है। इस दौरान वह 11 पारियों में चार विकेट हॉल और दो बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं।
3/5Image Source : AP
वेस्टइंडीज के ही दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। नरेन ने अब तक अपने करियर में 587 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 616 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। नरेन इस फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। टी20 में उनका बॉलिंग औसत 22.26 और इकॉनमी रेट 6.17 का रहा है। इस फॉर्मेट में वह 12 विकेट हॉल ले चुके और वह एक बार ही पांच विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं।
4/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। ताहिर अपने करियर में 448 मैच खेलने में कामयाब रहे थे, इस दौरान उन्होंने 19.51 की औसत से 572 विकेट अपने नाम किए थे। ताहिर की इकॉनमी रेट इस दौरान 6.97 की रही है। इस फॉर्मेट में वह 13 बार चार विकेट हॉल और पांच बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं।
5/5Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। रसल ने अपने करियर में अब तल 590 टी20 मैच खेले और इस दौरान वह 521 पारियों में 508 विकेट लेने में कामयाब हो पाए। इस दौरान उनका औसत 25.89 और इकॉनमी रेट 8.89 की रही है। रसल इस फॉर्मेट में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबजी में भी अहम योगदान देने की क्षमता रखते हैं।