ODI में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट नंबर 5 पर
ODI में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट नंबर 5 पर
ODI में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर रिकी पोंटिंग का नाम है। टॉप-5 के इस लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाजों का नाम मौजूद है।
Published : Jun 22, 2026 06:05 pm IST, Updated : Jun 22, 2026 06:05 pm IST
1/5Image Source : AFP
वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। बतौर कप्तान पोंटिंग ने 230 मैचों की 220 पारियों में 42.91 के औसत से 8497 रन बनाए। इस दौरान वह 22 शतक और 51 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने ये सभी रन 83.41 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।
2/5Image Source : AFP
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में कप्तान के तौर पर वनडे में 200 मैचों की 172 पारियों में 6641 रन बनाए थे। उन्होंने ये सभी रन 53.55 की औसत और 86.21 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। बतौर कप्तान वह 6 शतक और 47 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा था।
3/5Image Source : AFP
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। फ्लेमिंग ने वनडे में कप्तान के तौर पर 218 मैचों की 218 पारियों में 6295 रन बनाने में कामयाब रहे थे। फ्लेमिंग के बल्ले से ये सभी रन 32.78 के औसत और 70.84 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। कप्तान के तौर पर वनडे में वह 7 शतक लगाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उन्होंने 38 अर्धशतक भी लगाए थे।
4/5Image Source : X@ICC
श्रीलंका के अर्जुना राणातुंगा कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर है। उन्होंने अपने करियर में कप्तान के तौर पर वनडे में 193 मैचों की 183 पारियों में 5608 रन बनाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान वह 4 शतक और 37 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। उनका औसत 37.63 और स्ट्राइक रेट 77.97 का रहा था।
5/5Image Source : PTI
भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने अपने वनडे करियर में कप्तान के तौर पर 95 मैचों की 91 पारियों में 72.65 के शानदार औसत से 5449 रन बनाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 98.28 का रहा था। उनके बल्ले से इस दौरान 21 शतक और 27 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।