T20I में टारगेट को डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान, टॉप-2 में सिर्फ इंडियन
T20I में टारगेट को डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान, टॉप-2 में सिर्फ इंडियन
टी20 इंटरनेशनल में टारगेट को डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में टॉप-2 में सिर्फ इंडियन का नाम है। वहीं टॉप-5 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कप्तान भी मौजूद हैं।
Published : Mar 10, 2026 08:05 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 08:05 pm IST
1/5Image Source : AP
T20I में टारगेट को डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान की बात करें तो वहां टॉप पर सूर्यकुमार यादव पहुंच गए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 34 मैचों में से 28 में टारगेट को डिफेंड करते हुए मैच जीते हैं। उनका नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। सूर्या की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
2/5Image Source : AFP
टी20 इंटरनेशनल में टारगेट को डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने टारगेट का पीछा करने के दौरान 35 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 27 मैच जीते थे। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।
3/5Image Source : AP
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। विलियमसन ने अपने करियर के दौरान 45 मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की थी, जहां उन्होंने टारगेट को डिफेंड किया था। इस दौरान उनकी कप्तानी में टीम ने 27 मैच जीते थे। विलियमसन की कप्तानी में उनकी टीम कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।
4/5Image Source : AFP
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान टी20 इंटरनेशनल में टारगेट को डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 30 मैचों में कप्तानी की थी जहां उनकी टीम को टारगेट डिफेंड करना था। इसमें से उनकी टीम 25 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। असगर अफगान इस फॉर्मेट में अफगानी टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे।
5/5Image Source : AP
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने 31 मैचों में कप्तानी की है जहां उनकी टीम को टारगेट डिफेंड करना था जिसमें से उन्हें 20 में जीत मिली थी। सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम 2026 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई थी।