1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, लिस्ट में बुमराह का नाम नहीं

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, लिस्ट में बुमराह का नाम नहीं

Written By: Hitesh Jha
Published : Jul 09, 2025 07:11 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 07:11 pm IST
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जाएगा। यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और तीसरा टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया बढ़त हासिल करना चाहेगी। हालांकि ये वाला टेस्ट मैच जीतना भारतीय टीम के लिए उतना आसान नहीं होने वाला है। इस मैच में भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा उसके बाद ही वह इस मैच को जीत पाएंगे। इस बीच हम आपको बताएंगे लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में। आपको बता दें कि टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों का नाम नहीं है।
1/6 Image Source : Getty

इंग्लैंड में लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वहां बिशन सिंह बेदी का नाम टॉप पर आता है। बेदी ने इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले थे, जहां उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका औसत 28.94 और इकॉनमी रेट 2.41 का रहा था। लॉर्ड्स के मैदान पर वह एक पारी में पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
2/6 Image Source : X/ICC

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। कपिल देव ने भी अपने करियर में इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले थे, जहां उन्होंने 17 विकेट हासिल किए थे। वह भी इस मैदान पर एक बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं और उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन यहां पर 125 रन देकर 5 विकेट का रहा है।
3/6 Image Source : X/ICC

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भी लॉर्ड्स में 17 विकेट हासिल किए हैं। इस मैदान पर उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 74 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट हॉल लिया है। लॉर्ड्स में इशांत का औसत 29.30 और इकॉनमी रेट 3.21 का रहा है। उनकी शानदार गेंदबाजी के बदौलत ही टीम इंडिया 2018 में इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने में कामयाब हो पाई थी।
4/6 Image Source : Getty

भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कुंबले ने इस मैदान पर 3 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। यहां एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 84 रन देकर 3 विकेट का रहा है। इस मैदान पर उनका औसत 41.00 और इकॉनमी रेट 2.65 का रहा है।
5/6 Image Source : Getty

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। जहीर ने अपने करियर में लॉर्ड्स में कुल 3 टेस्ट मैच खेले, जहां उन्होंने 26.36 के औसत से कुल 11 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 2.71 की रही। इस मैदान पर उनका बेस्ट प्रदर्शन 79 रन देकर 4 विकेट रहा है।
6/6 Image Source : Getty

Advertisement