Published : Sep 17, 2024 01:18 am IST, Updated : Sep 17, 2024 01:20 am IST
1/7Image Source : getty
भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 19 सितंबर को होगा। अभी तक टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं, आइए जानते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट में कौन से प्लेयर्स कप्तानी कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में कप्तानी नहीं की है। ऐसे में पहले टेस्ट में कप्तानी करते ही वह कमाल कर देंगे।
2/7Image Source : getty
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से तीन जीते हैं और टेस्ट ड्रॉ रहा है।
3/7Image Source : getty
सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।
4/7Image Source : getty
राहुल द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में की कप्तानी की है। जिसमें एक मुकाबले में टीम इंडिया ने पारी और 239 रनों से जीत दर्ज की है। वहीं दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा है। दोनों टेस्ट मैच साल 2007 में हुए थे।
5/7Image Source : getty
केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 2 टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। ये दोनों मैच साल 2022 में खेले गए थे।
6/7Image Source : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट मैच में कप्तानी की है, जो साल 2010 में हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी।
7/7Image Source : getty
वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबला साल 2010 में खेला था, जिसमें टीम ने 113 रनों से जीत हासिल की थी।