टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित और विराट लिस्ट में कहां?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित और विराट लिस्ट में कहां?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर विराट का नाम है। टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में सिर्फ दो प्लेयर्स मौजूद हैं।
Published : Mar 16, 2026 02:26 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 02:26 pm IST
1/5Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर विराट कोहली का नाम है। विराट अपने करियर में टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेलने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उन्होंने 33 पारियों में 58.72 के औसत से 1292 रन बनाने में कामयाब रहे थे। T20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 15 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.81 का रहा।
2/5Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 47 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 34.85 के औसत से कुल 1220 रन बनाए। रोहित के बल्ले से ये सभी रन 133.04 के स्ट्राइक रेट से आए। उन्होंने इस दौरान 12 अर्धशतक लगाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 92 रन का रहा।
3/5Image Source : AP
टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 27 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 36.10 के औसत के साथ 722 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान सूर्या छह अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन का है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
4/5Image Source : Getty
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में अपने करियर में कुल 31 मैच खेलने में कामयाब रहे थे। इस दौरान युवी के बल्ले से 28 पारियों में 23.72 के औसत से 593 रन आए थे। उनका स्ट्राइक रेट 128.97 का रहा और इस दौरान युवराज 4 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे थे।
5/5Image Source : AP
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में 33 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 25 पारियों में 28.70 के औसत से 574 रन बनाए हैं। हार्दिक के बल्ले से ये सभी रन 148.70 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। हार्दिक के बल्ले से इस दौरान चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।