टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्क्वाड में दो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन शामिल थे और दोनों का ही टूर्नामंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं हम आपको टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा भारतीय छक्के लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 11, 2026 02:06 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 02:06 pm IST
1/6Image Source : AP
टीम इंडिया ने 8 मार्च को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में खेलते हुए 96 रनों के बड़े अंतर से उसे अपने नाम किया। इस बार भारतीय टीम को कप जिताने में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई जिसमें एक नाम संजू सैमसन का तो दूसरा नाम ईशान किशन का शामिल है। दोनों ही टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में टॉप-5 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/6Image Source : AP
संजू सैमसन जिनकी चर्चा अभी पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है, उनकी टी20 वर्ल्ड कप के बीच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी हुई थी। संजू ने इस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाने के साथ टीम इंडिया को कप जिताने में अहम भूमिका अदा की। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संजू सैमसन पहले नंबर पर काबिज हैं। सैमसन ने अब तक 45 टी20 इंटरनेशनल मैच विकेटकीपर के तौर पर खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1088 रन बनाने के साथ कुल 68 छक्के लगाए हैं।
3/6Image Source : AFP
एमएस धोनी की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तानों में की जाती है, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार सफलता हासिल की। धोनी ने अपने करियर में कुल 98 टी20 इंटरनेशनल मैच बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेले, जिसमें वह 1617 रन बनाने के साथ 52 छक्के भी लगाने में कामयाब हुए थे।
4/6Image Source : AFP
ऋषभ पंत जो साल 2024 में जब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब जीता था उसका हिस्सा थे, उनका भी इस फॉर्मेट में अहम योगदान देखने को मिला है। ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में कुल 64 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 996 रन बनाने में कामयाब रहे तो वहीं उनके बल्ले से 35 छक्के भी देखने को मिले हैं।
5/6Image Source : AP
ईशान किशन की लंबे समय के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में वापसी हुई थी। ईशान किशन ने इस सीरीज में अपने फॉर्म से सभी का दिल जीता और फिर वर्ल्ड कप में भी इसे जारी रखने में कामयाब रहे। ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 21 मैच बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेले हैं और उसमें उन्होंने जहां 545 रन बनाए हैं तो वहीं 28 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : AP
केएल राहुल जो एक समय टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को अदा कर रहे थे, उन्होंने कुल 8 मैच इस जिम्मेदारी को निभाते हुए खेला है, जिसमें राहुल के बल्ले से जहां 305 रन देखने को मिले हैं तो वहीं वह 12 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे।