आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड, टॉप पर है RR का ये खिलाड़ी
आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड, टॉप पर है RR का ये खिलाड़ी
IPL 2025 में 62 मैच का खेल खत्म होने के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में RR का एक और खिलाड़ी का नाम शामिल है।
Published : May 21, 2025 07:00 pm IST, Updated : May 21, 2025 07:00 pm IST
1/6Image Source : Getty
IPL 2025 में अब तक कुल 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन 62 मैचों में गेंद और बल्ले के बीच शानदार खेल देखने को मिला है। ऐसा कहा जाता है कि टी-20 मैच में अगर किसी टीम को बड़ा स्कोर बनाना हो या बड़े टारगेट को हासिल करना हो तो उन्हें पावरप्ले यानी कि शुरुआती छह ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होते हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजना होता है। ऐसे में आज हम आपको टॉप-5 ऐसे बल्लेबाज का नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस आईपीएल सीजन में अब तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।
2/6Image Source : Getty
IPL 2025 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 14 पारियों में बैटिंग करते हुए पावरप्ले में बैटिंग करने के दौरान 22 छक्के लगाए।
3/6Image Source : Getty
दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का नाम है। उन्होंने 11 पारियों में बैटिंग करते हुए पावरप्ले में 18 छक्के लगाए।
4/6Image Source : Getty
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 16 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : Getty
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम चौथे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने 10 पारियों में बैटिंग करते हुए पावरप्ले में कुल 15 छक्के लगाए हैं।
6/6Image Source : Getty
पांचवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम है। उन्होंने इस सीजन में 7 पारियों में बैटिंग की और इस दौरान पावरप्ले में कुल 14 छक्के लगाए।