भारत के लिए T20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर 1 पर कौन?
भारत के लिए T20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर 1 पर कौन?
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप पर अभिषेक शर्मा का नाम है। इस लिस्ट में अब शिवम दुबे का नाम भी जुड़ गया है।
Published : Jun 27, 2026 12:40 pm IST, Updated : Jun 27, 2026 12:40 pm IST
1/5Image Source : AP
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून को बेलफास्ट में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 1000 T20I रन पूरे किए। टी20 क्रिकेट में रन बनाने से ज्यादा इस बात का महत्व होता है कि आप कितनी तेजी से रन बना रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।
2/5Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप पर अभिषेक शर्मा का नाम है। अभिषेक ने सिर्फ 528 गेंदों में 1000 रन पूरे कर लिए थे। अभिषेक इस वक्त ICC T20I रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वह टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1400 से अधिक रन बना चुके हैं।
3/5Image Source : AP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर है। उन्होंने 573 गेंदों में अपने 1000 T20I रन पूरे किए थे। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या का रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में काफी अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी। लेकिन आयरलैंड सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है और उनसे अब कप्तानी भी ले ली गई है।
4/5Image Source : AP
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे किए हैं और उन्होंने ये कारनामा 648 गेंदों में किया है। वह सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। शिवम दुबे भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं।
5/5Image Source : AP
संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या भारत के लिए सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। दोनों ने 679 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। संजू सैमसन इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। वहीं हार्दिक पांड्या भी उस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे।