टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, संजू किस नंबर पर?
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, संजू किस नंबर पर?
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप-5 में तीन भारतीय का नाम है, लेकिन सबसे ऊपर पाकिस्तानी बल्लेबाज का नाम मौजूद है।
Published : Mar 15, 2026 02:34 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 02:34 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के नाम जुड़ गया है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में साहिबजादा फरहान ने 7 मैचों में 383 रन बनाए थे। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने छह पारियों में बल्लेबाजी की और वहां उन्होंने 76.60 के औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से ये सभी रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में फरहान दो शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।
2/5Image Source : AP
न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 मैचों की 8 पारियों में 46.57 के औसत से 326 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166.32 का रहा। उनके बल्ले से इस वर्ल्ड कप में 4 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली, वह एक भी शतक नहीं लगा पाए।
3/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम है। उन्होंने भी ये कारनामा इसी वर्ल्ड कप में किया है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में संजू को सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला, इस दौरान उन्होंने 5 पारियों में 80.25 के औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए। इस दौरान वह तीन अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। संजू इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
4/5Image Source : AFP
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में विराट ने इस उपलब्धि को अपने नाम की थी। उस वर्ल्ड कप में विराट ने 6 मैचों की 6 पारियों में 106.33 की औसत से 319 रन बनाए थे। इस दौरान विराट 4 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे थे और उनका स्ट्राइक रेट 129.14 का रहा।
5/5Image Source : AFP
श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और टीम इंडिया के ईशान किशन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। दिलशान ने 2009 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 317 रन बनाए थे। उन्होंने ये कारनामा 7 मैचों में किया था। वहीं ईशान किशन ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 317 रन बनाए थे। ईशान किशन ने ये सभी रन 193.39 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।