भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर कौन?
भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर कौन?
भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप पर इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम है। उसके बाद लिस्ट में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स भी मौजूद हैं।
Published : Jun 30, 2026 11:46 pm IST, Updated : Jun 30, 2026 11:47 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम है। बटलर ने T20I में अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 28 मैचों की 25 पारियों में 31.85 के औसत से 669 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.87 का रहा है। बटलर इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
2/5Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस टीम के खिलाफ अब तक वो 29 मैचों की 26 पारियों में 34.77 के औसत से 626 रन बना चुके हैं। उन्होंने ये सभी रन 149.04 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। मिलर टीम इंडिया के खिलाफ T20I में एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।
3/5Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक 20 T20I मैचों में 592 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.88 और स्ट्राइक रेट 135.15 का रहा है। भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में निकोलस पूरन 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। आपको बता दें कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
4/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवल भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 24 मैचों की 22 पारियों में 576 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मैक्सवेल भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में दो शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 151.18 का रहा है।
5/5Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वह अब तक 16 मैचों की 15 पारियों में 39.46 के औसत से 513 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से ये सभी रन 148.26 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 6 बार फिफ्टी लगाई है।