Published : Dec 27, 2025 06:38 pm IST, Updated : Dec 27, 2025 06:38 pm IST
1/5Image Source : AP
साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के नाम है। गिल ने इस साल टेस्ट में 9 मैचों की 16 पारियों में 70.21 के औसत से 983 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल के बल्ले से शतक और 1 अर्धशतक आए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 269 रन का रहा है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जमकर रन बनाए थे।`
2/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11 मैचों की 21 पारियों में 40.85 के औसत से 817 रन बनाए हैं। हेड ने इस साल सबसे लंबे फॉर्मेट में दो शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 170 रन का है। हेड टेस्ट में भी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
3/5Image Source : AP
भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इस साल उनके बल्ले से 10 मैचों की 19 पारियों में 45.16 के औसत से 813 रन आए हैं। राहुल ने इस साल भारत के लिए कई मौकों पर अहम पारियां खेली हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 137 रन का रहा है। उन्होंने टेस्ट में इस साल 3 शतक और 3 अर्धशतक आए हैं।
4/5Image Source : AP
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल टेस्ट में 10 मैचों की 18 पारियों में 50.31 के औसत से 805 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रन का रहा है। रूट इस दौरान 4 शतक और 1 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस वक्त रूट का फॉर्म काफी अच्छा है।
5/5Image Source : AP
रूट के ही साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल टेस्ट में 10 मैचों की 18 पारियों में 45.35 के औसत से 771 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। उनका हाईएस्ट स्कोर यहां 158 रन का रहा। इस लिस्ट में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट हैरी ब्रूक का रहा है। उन्होंने 82.54 की स्ट्राइक रेट से ये सभी रन बनाए हैं।