वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में एक सिर्फ भारतीय का नाम
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में एक सिर्फ भारतीय का नाम
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के खिलाड़ी का नाम है। टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में विराट कोहली नंबर 4 पर हैं।
Published : Jul 26, 2025 11:59 pm IST, Updated : Jul 26, 2025 11:59 pm IST
1/5Image Source : Getty
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का नाम टॉप पर है। बाबर आजम ने 99 मैचों की 97 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था।
2/5Image Source : Getty
लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम आमला का नाम है। आमला ने 104 मैचों की 101 पारियों में 5000 वनडे रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हासिल की थी।
3/5Image Source : Getty
वेस्टइंडीज के पूर्व् दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 126 वनडे मैचों की 114 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। उन्होंने 1987 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।
4/5Image Source : Getty
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। विराट ने 120 मैचों की 114 पारियों में वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए थे। कोहली ने ये उपलब्धि 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हासिल की थी। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वह एकमात्र भारतीय हैं।
5/5Image Source : Getty
पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप का नाम है। होप ने वनडे क्रिकेट में 5000 रन 119 मैचों की 114 पारियों में बनाए थे। होप ने ये उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ 2023 में हासिल की थी।