Published : Mar 28, 2026 01:43 pm IST, Updated : Mar 28, 2026 01:43 pm IST
1/5Image Source : AP
IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। कोहली ने अपने करियर में 63 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं और उन्होंने 71 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है। कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले सीजन (2008) से लेकर अब तक एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में अभी तक 267 मैचों में 39.54 के औसत से 8661 रन बना चुके हैं। वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
2/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर IPL इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज रहे हैं। उनके नाम 66 बार फिफ्टी प्लस रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने इस लीग के इतिहास में 62 बार अर्धशतक लगाया वहीं उनके बल्ले से 4 शतकीय पारी देखने को मिली है। वॉर्नर ने आईपीएल में 3 बार ऑरेंज कैप का खिताब जीता है। उन्होंने 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं।
3/5Image Source : AP
'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा बारफिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। धवन ने IPL में 51 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। उन्होंने कुल 53 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली। वह इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे। धवन ने इस टूर्नामेंट में 222 मैचों की 221 पारियों में 6769 रन बनाए हैं।
4/5Image Source : AP
मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। रोहित ने अब तक 47 अर्धशतक और दो शतकीय पारी के बदौलत कुल 49 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली ह। रोहित इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं।
5/5Image Source : AP
आईपीएल इतिहास के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में से एक केएल राहुल का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 5 शतक लगाए हैं और साथ ही में 40 बार अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब रहे हैं। कुल मिलाकर वह 45 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। राहुल इस टूर्नामेंट में अब तक 145 मैचों में 5222 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।