IPL 2025 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी इस नंबर पर
IPL 2025 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी इस नंबर पर
IPL 2025 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाज करके ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
Published : May 20, 2025 06:37 pm IST, Updated : May 20, 2025 06:37 pm IST
1/6Image Source : PTI
IPL 2025 में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। इस सीजन अब तक कई बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। भारतीय खिलाड़ी से लेकर विदेशी खिलाड़ियों तक मौका मिलने पर हर किसी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को इम्प्रेस किया है। हम आपको आज बताएंगे कि इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं।
2/6Image Source : PTI
लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड का है। वह इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वो इस सीजन सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
3/6Image Source : PTI
लिस्ट में दूसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वैभव को इस सीजन जितने मैचों में मौका मिला है, वहां उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है।
4/6Image Source : PTI
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
5/6Image Source : PTI
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
6/6Image Source : PTI
पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे प्रियांश आर्या ने भी इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।