IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 गेंदबाज
IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है, जिसमें बल्लेबाज काफी आसानी से बड़े शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस सीजन कई नए रिकॉर्ड भी बनते हुए देखने को मिल रहे हैं।
Published : May 02, 2026 02:56 pm IST, Updated : May 02, 2026 02:56 pm IST
1/5Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन पिछले बाकी सीजन के मुकाबले बल्लेबाजों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन साबित हुआ है। अधिकतर मैचों में जहां 200 से अधिक रनों का स्कोर बनते हुए देखने को मिला है तो वहीं टारगेट का पीछा भी टीमों ने काफी आसानी से किया है। ऐसे में इस सीजन रन लुटाने के मामले में गेंदबाज नया रिकॉर्ड बनाते हुए दिख रहे हैं। अभी तक 43 लीग मैच होने के बाद सबसे ज्यादा रन देने के मामले में कगिसो रबाडा पहले नंबर पर हैं जो गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं और उन्होंने 9 मैचों में कुल 338 रन लुटाए हैं।
2/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर जो आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं, उन्होंने अब तक 10 मैचों में खेला है और सिर्फ 9 विकेट ही अपने नाम करने में कामयाब हो सके हैं। बर्गर इस सीजन रन लुटाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं जिसमें उन्होंने कुल 336 रन दिए हैं।
3/5Image Source : AFP
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन का अभी तक आईपीएल 2026 सीजन में बाकी टीमों के मुकाबला काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनके बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन करना है। पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का इस सीजन अब तक कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 41.12 के खराब औसत से जहां 329 रन दिए हैं तो वहीं सिर्फ 8 विकेट हासिल किए हैं।
4/5Image Source : AFP
राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2026 में अभी 43 मुकाबले होने के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर रन लुटाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 319 रन दिए हैं।
5/5Image Source : AP
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल 2026 में खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन के लिए भी ये सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। नटराजन जिनको अधिकतर डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने का मौका दिया गया उन्होंने 9 मैचों में 63.4 के बेहद खराब औसत के साथ जहां सिर्फ 5 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं 317 रन दे चुके हैं।