1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज, दूसरे नंबर पर दिग्गज भारतीय गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज, दूसरे नंबर पर दिग्गज भारतीय गेंदबाज

Written By: Hitesh Jha
Published : Jul 27, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 09:30 pm IST
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 72 टेस्ट मैचों में 400 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ 2002 में हासिल की थी।
1/5 Image Source : Getty

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन टेस्ट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 77 टेस्ट मैच में 400 विकेट हासिल किए थे। अश्विन ने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में किया था।
2/5 Image Source : Getty
भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन टेस्ट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 77 टेस्ट मैच में 400 विकेट हासिल किए थे। अश्विन ने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में किया था।
न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हेडली ने 80 टेस्ट मैचों में 400 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। वह टेस्ट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।
3/5 Image Source : Getty

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी 80 मैचों में 400 टेस्ट विकेट हासिल किए थे। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। स्टेन ने ये उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 2015 में हासिल की थी।
4/5 Image Source : Getty
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी 80 मैचों में 400 टेस्ट विकेट हासिल किए थे। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। स्टेन ने ये उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 2015 में हासिल की थी।
श्रीलंका के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ का नाम पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 400 विकेट हासिल किए थे। हेराथ ने ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में हासिल किया था।
5/5 Image Source : Getty

Advertisement