टी20 क्रिकेट में टॉप 5 सबसे बड़े सफल रन चेज, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास
टी20 क्रिकेट में टॉप 5 सबसे बड़े सफल रन चेज, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास
टी20 क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद से अब तक इसमें बल्लेबाजों के खेलने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते अब टीमें 250 रन बनाने के बाद भी अपनी जीत को तय नहीं मान सकती। ऐसे में हम आपको टी20 क्रिकेट में टॉप-5 सफल रनचेज के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 25, 2026 10:19 pm IST, Updated : Apr 25, 2026 11:41 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 क्रिकेट की जब शुरुआत हुई थी तो उस समय किसी ने भी ये कल्पना नहीं की थी कि टीमें 200 या उससे अधिक का टारगेट काफी आसानी से चेज करते हुए दिखाई देंगी। हालांकि मौजूदा समय में अब टी20 फॉर्मेट में टीमें 250 से अधिक का स्कोर बनाने के बाद भी अपनी जीत को तय नहीं मान सकती। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भी देखने को मिला। ऐसे में हम आपको टी20 क्रिकेट में अभी तक के टॉप-5 सफल रन चेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें सभी 250 से अधिक रनों के हैं।
2/6Image Source : AP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में 25 अप्रैल 2026 को आईपीएल के 19वें सीजन में खेला गया मुकाबला है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की तरफ से भी टारगेट का पीछा काफी धमाकेदार तरीके से देखने को मिला और उन्होंने 4 विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर्स में इस टारगेट को हासिल करने के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड भी बना दिया।
3/6Image Source : AP
पंजाब किंग्स की टीम का इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी कब्जा है। साल 2024 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 42वां लीग मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला था। इस मैच में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 261 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद पंजाब किंग्स टीम की तरफ से जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने इस टारगेट को 18.4 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
4/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट में यदि देखा जाए तो उसमें अभी तक सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की टीम के नाम पर है। साल 2023 में साउथ अफ्रीका की टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही थी। इसमें सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक के बल्ले से 100 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर अफ्रीकी टीम 18.5 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर ये टारगेट हासिल करने में कामयाब रही।
5/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश में साल 2025 में ब्रिस्बेन हीट और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच ब्रिस्बेन के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पर्थ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी ब्रिस्बेन हीट की तरफ से जैक विल्डरमुथ और मैट रेनशॉ के बल्ले से शानदार शतकीय पारियां देखने को मिली थी, जिसके दम पर उन्होंने इस टारगेट को 19.5 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
6/6Image Source : X/Screengrab
इंग्लैंड में खेली जाने वाले टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में साल 2023 में द ओवल के स्टेडियम में सरे और मिडलसेक्स की टीम के बीच में मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सरे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 252 रनों का स्कोर बनाया था। मिडलसेक्स टीम की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए स्टीफन एस्किनाज़ी और मैक्स होल्डन अहम योगदान दिया जिसके दम पर उनकी टीम ने 19.2 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को हासिल कर लिया।