टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप के लगभग हर एडिशन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद हम आपको ऐसे टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।
Published : Mar 13, 2026 11:06 am IST, Updated : Mar 13, 2026 11:06 am IST
1/6Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अंत 8 मार्च को टीम इंडिया के तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के साथ ही हो गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विश्व कप में खेल रही भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों सभी का शानदार प्रदर्शन टूर्नामेंट के दौरान देखने को मिला, जिसके दम पर टीम इंडिया टाइटल को डिफेंड करने में भी कामयाब रही। ऐसे में हम आपको उन टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/6Image Source : AP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने साल 2024 में विश्व कप का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था उनका टूर्नामेंट के इतिहास में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। रोहित ने टी20 विश्व कप में कुल 47 मैचों में खेलते हुए जहां 1220 रन बनाए हैं तो वहीं वह 50 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं।
3/6Image Source : AP
विराट कोहली की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है, जिनका हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कोहली ने भी साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में कुल 35 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 1292 रन बनाने में कामयाब रहे तो वहीं 35 छक्के भी लगाए हैं।
4/6Image Source : AP
हार्दिक पांड्या जिनकी गिनती मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है, उन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में 33 मैचों में खेलते हुए 574 रन बनाए हैं, जिसमें वह 34 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं।
5/6Image Source : AFP
युवराज सिंह जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, उनका भी टी20 फॉर्मेट में लंबे समय तक बल्ले से दबदबा देखने को मिला है। युवराज सिंह ने अपने करियर में टी20 विश्व कप के कुल 31 मैचों में खेलते हुए जहां 593 रन बनाए हैं तो वहीं 33 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : AP
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताने वाले सूर्यकुमार यादव का टूर्नामेंट के इतिहास में बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन भी देखने को मिला है। सूर्या ने 27 मैचों में खेलते हुए जहां 722 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से 31 छक्के भी देखने को मिले हैं।