T20I क्रिकेट में सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर विराट कोहली का नाम
T20I क्रिकेट में सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर विराट कोहली का नाम
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां विराट कोहली का नाम टॉप पर है। T20Is में सिर्फ 6 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 3500 या उससे ज्यादा रन बनाए हों।
Published : Aug 04, 2025 12:32 pm IST, Updated : Aug 04, 2025 12:32 pm IST
1/7Image Source : Getty
टी-20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ 6 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 3500 या उससे ज्यादा रन बनाए हों। इन 6 बल्लेबाजों की लिस्ट में दो भारतीय दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम है। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि T20Is में किस बल्लेबाज ने सबसे तेज 3500 रन बनाए हैं।
2/7Image Source : Getty
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3500 रन बनाने के रिकॉर्ड की बात करें तो वहां टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम टॉप पर है। विराट ने 96 पारियों में 3500 टी-20 इंटरनेशनल पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 में हासिल की थी। हालांकि विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद इस T20Is से संन्यास ले लिया था। वह टी-20 इंटरनेशनल में 125 मैचों में 4188 रन बनाने में कामयाब रहे।
3/7Image Source : Getty
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3500 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम है। बाबर ने 99 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ये कारनामा 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। बाबर आजम काफी समय से पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। वह इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए 128 मैचों में 4223 रन बना चुके हैं।
4/7Image Source : Getty
न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 118 पारियों में 3500 T20I पूरे किए थे। गुप्टिल ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज के नाम 122 T20I मैचों में 3531 रन बनाए हैं।
5/7Image Source : Getty
इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 120 पारियों में 3500 T20I रन पूरे किए थे। उन्होंने ये कारनामा भारत के खिलाफ इसी साल चेन्नई में किया था। बटलर इंग्लैंड के लिए 137 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और वहां उनके बल्ले से 3700 रन आए हैं।
6/7Image Source : Getty
पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने 126 पारियों में 3500 टी-20 इंटरनेशनल पूरे किए थे। रोहित ने ये उपलब्धि 2022 में हांगकांग के खिलाफ हासिल की थी। रोहित ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद इस T20Is से संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिए 159 T20I मैच खेल चुके हैं, जहां वह 4231 रन बनाने में कामयाब रहे।
7/7Image Source : Getty
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग T20Is में 3500 रन बनाने वाले छठे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने 138 पारियों में 3500 टी-20 इंटरनेशनल पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल की थी। स्टर्लिंग आयरलैंड के लिए 151 मैचों में 3669 रन बनाने में कामयाब रहे।