1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Written By: Hitesh Jha
Published : May 30, 2026 05:57 pm IST,  Updated : May 30, 2026 06:00 pm IST
आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 440 गेंदों में अपने एक हजार रन पूरे करते हुए इतिहास रच दिया। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन लाजवाब रहा, उनके बल्ले से इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में वह सबसे आगे हैं।
1/5 Image Source : PTI

सूर्यावंशी से पहले, यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे रसेल के नाम था। दिग्गज ऑलराउंडर ने आईपीएल में अपने 1000 रन सिर्फ 566 गेंदों में पूरे किए थे और उनका यह रिकॉर्ड कई सालों तक कायम रहा। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 174 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 2651 रन बनाए। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं।
2/5 Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज टिम डेविड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। डेविड ने केवल 573 गेंदों का सामना करके अपने 1000 रन पूरे किए। वह इस लीग में अब तक कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चले हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1127 रन बनाए हैं। उनकी गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक और धाकड़ फिनिशर में की जाती है।
3/5 Image Source : PTI

ट्रैविस हेड आईपीएल (IPL) में आने के बाद दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में 1000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 588 गेंदों का सामना किया था। वह इस लीग में RCB और SRH के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 170 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1556 से अधिक रन बनाए हैं। वह पारी की पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं।
4/5 Image Source : PTI

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन 591 गेंदोंं में पूरे किए थे। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल में उन्होंने 175 के स्ट्राइक रेट और 12 अर्धशतकों की मदद से 1258 से अधिक रन बनाए हैं।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement