इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, सल्ट टॉप-5 में पहुंचे
इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, सल्ट टॉप-5 में पहुंचे
इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज करें तो वहां टॉप-5 में अब फिल साल्ट की एंट्री हुई है। वहीं पहले नंबर पर जोस बटलर का नाम है।
Published : Feb 22, 2026 07:46 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 07:46 pm IST
1/5Image Source : AP/PTI
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया। अब वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम है। बटलर ने इंग्लैंड के लिए टी20 फॉर्मेट में 152 मैचों की 140 पारियों में 34.27 के औसत से 4010 रन बनाए हैं।
2/5Image Source : PTI
इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इयोन मोर्गन का नाम है। T20I में मोर्गन ने अपने करियर में 115 मैचों की 107 पारियों में 28.58 के औसत से 2458 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.57 का रहा है। मोर्गन के बल्ले से इस दौरान एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली थी। लेकिन वह 13 अर्धशतकीय पारी खेलने में जरूर कामयाब रहे हैं।
3/5Image Source : PTI
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 75 मैचों की 75 पारियों में 30.95 के औसत से 2074 रन बनाए हैं। हेल्स का स्ट्राइक रेट इस दौरान 134.35 का रहा है। टी20 इंटरनेशनल में हेल्स एक शतक और 12 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
4/5Image Source : AP
बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने देश के लिए इस फॉर्मेट में 62 मैचों की 60 पारियों में 36.38 के औसत से 1892 रन बनाए हैं। इस दौरान मलान एक शतक और 16 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 132.49 का रहा है।
5/5Image Source : AP
इंग्लैंड के मौजूदा सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट अब इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 57 मैचों की 53 पारियों में 36.38 के औसत से 1710 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में साल्ट अब तक चार शतक और 8 शतक ठोक चुके हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 166.50 का रहा है।