T20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, अफ्रीकी बल्लेबाज टॉप पर
T20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, अफ्रीकी बल्लेबाज टॉप पर
टी 20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर डेविड मिलर का नाम है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी है।
Published : Feb 23, 2026 06:25 pm IST, Updated : Feb 23, 2026 06:25 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबा डेविड मिलर का नाम है। मिलर ने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 29 मैचों की 26 पारियों में 39 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 34.77 के औसत से 626 रन बनाए हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 149.09 का रहा है। भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में मिलर एक शतक और तीन अर्धशतक ठोक चुके हैं।
2/5Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ अब तक 24 T20I मैचों में 38 सिक्स लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 30.31 की औसत और 158.18 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए हैं। इस दौरान वह दो शतक और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
3/5Image Source : AP
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ T20I में 20 मैचों की 20 पारियों में 35 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 32.88 के औसत से 592 रन आए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 135.15 का रहा है। पूरन इस दौरान 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
4/5Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में चौथे नंबर पर श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका का नाम है। शनाका ने इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अब तक 25 मैचों की 23 पारियों में 30 छक्के लगाए हैं और उन्होंने 28.25 के औसत से 452 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.51 का रहा है। शनाका भारत के खिलाफ अब तक सिर्फ दो अर्धशतक लगा पाए हैं।
5/5Image Source : PTI
वेस्टइंडीज के एविन लुइस टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ 9 मैचों की 8 पारियों में 28 सिक्स लगाए हैं और उनका नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस दौरान उनके बल्ले से 46 के औसत से 322 रन आए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 173.11 का रहा है। इस दौरान वह भारत के खिलाफ 2 शतक जड़ने में कामयाब रहे थे।