टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में इन प्लेयर्स का दबदबा
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में इन प्लेयर्स का दबदबा
टी20 क्रिकेट में अब तक एक से एक धाकड़ खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में हम आपको इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 12, 2026 09:13 pm IST, Updated : Apr 12, 2026 09:13 pm IST
1/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में अब तक एक से एक धाकड़ खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपने बल्ले के दम पर कई रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। क्रिकेट में इस फॉर्मेट की शुरुआत होने के बाद से अब तक बल्लेबाजों की तकनीक में काफी बदलाव भी देखने को मिला है, जिसमें वह बड़े-बड़े शॉट काफी आसानी से खेलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में हम आपको टी20 फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व खिलाड़ी और यूनिवर्स बॉस के नाम से वर्ल्ड क्रिकेट में पहचाने जाने वाले क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। गेल ने टी20 क्रिकेट में कुल 463 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 455 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.22 के औसत से कुल 14562 रन बनाए हैं, इस दौरान गेल के बल्ले से 22 शतकीय और 88 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल किए जाने वाले वेस्टइंडीज टीम के पूर्व प्लेयर कायरन पोलार्ड इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 735 मैचों में खेलते हुए 652 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 31.62 के औसत से 14482 रन बनाए हैं। कायरन पोलार्ड के नाम पर टी20 क्रिकेट में एक शतक और 67 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।
4/6Image Source : AFP
इंग्लैंड टीम के ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की गिनती भी टी20 फॉर्मेट के धाकड़ खिलाड़ियों में की जाती है। हेल्स ने इस फॉर्मेट में कुल 528 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 523 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें हेल्स ने 29.91 के औसत से 14491 रन बनाए हैं। हेल्स ने टी20 क्रिकेट में 7 शतकीय और 92 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
5/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। डेविड वॉर्नर ने इस फॉर्मेट में 436 मैचों में खेलते हुए 435 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 36.96 के औसत से 14121 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर के नाम पर टी20 फॉर्मेट में 10 शतकीय और 116 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।
6/6Image Source : AFP
इंग्लैंड टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में 5वें नंबर पर काबिज हैं। बटलर ने टी20 फॉर्मेट के 497 मैचों में खेलते हुए 468 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 35.05 के औसत से 14021 रन देखने को मिले हैं। बटलर के नाम पर टी20 क्रिकेट में 8 शतकीय और 100 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।