इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें, टॉप-5 में टीम इंडिया इस नंबर पर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें, टॉप-5 में टीम इंडिया इस नंबर पर
इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत के बाद से अब तक इसके खेलने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिला है, जिसमें मौजूदा समय में कुछ टीमें ऐसी हैं जिनका वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दबदबा देखने को मिलता है। ऐसे में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 26, 2026 11:07 pm IST, Updated : Apr 26, 2026 11:07 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट का जब आगाज हुआ था तो उस समय किसी ने भी ये कल्पना नहीं की थी कि इस खेल को कई देशों में खेला जाएगा। मौजूदा समय में क्रिकेट दुनिया के कई देशों में खेला जाता है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी कुछ देशों का ही इसमें दबदबा देखने को मिलता है। इसी बीच में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप-5 ऐसी टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के जनक माने वाले इंग्लैंड का नाम है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर अब तक कुल 2142 मुकाबले खेले हैं। इसमें इंग्लैंड की टीम ने कुल 757300 रन बनाए हैं। इंग्लैंड का इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह 903 रनों का है जबकि न्यूनतम स्कोर सिर्फ 45 रनों का है।
3/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम जिन्होंने साल 1877 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेला था वह अब तक कुल 2127 मैच खेल चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से एक से एक दिग्गज खिलाड़ी इंटरनेशनल फॉर्मेट में देखने को मिले हैं, जिसमें उन्होंने अब तक कुल 725753 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह 758 रनों का है जबकि न्यूनतम स्कोर 36 रनों का है।
4/6Image Source : AFP
भारतीय टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है। टीम इंडिया ने साल 1932 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसके बाद से अब तक वह कुल 1950 मैच खेल चुकी है। भारतीय टीम के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 589620 रन दर्ज हैं। इसमें टीम इंडिया का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह 759 रनों का है जबकि न्यूनतम स्कोर सिर्फ 36 रनों का है।
5/6Image Source : AFP
वेस्टइंडीज की टीम जिनका एक समय इंटरनेशनल क्रिकेट में दबदबा देखने को मिलता था और जिन्होंने शुरुआती 2 वनडे वर्ल्ड कप भी अपने नाम किए थे वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने साल 1928 में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, जिसके बाद से वह अब तक कुल 1741 मैच तीनों फॉर्मेट में मिलाकर खेल चुकी है और उसमें उन्होंने 515830 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज टीम का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह 790 रनों का है जबकि न्यूनतम स्कोर 27 रनों का है।
6/6Image Source : AFP
पाकिस्तानी टीम भी इस लिस्ट में टॉप-5 टीमों में शामिल है, जिसमें उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच साल 1952 में खेला था और अब तक वह कुल 1765 इंटरनेशनल मैच तीनों फॉर्मेट मिलाकर खेल चुकी है। पाकिस्तानी टीम अब तक कुल 494058 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में बना चुकी है। पाकिस्तान का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह 765 रनों का है जबकि न्यूनतम स्कोर सिर्फ 43 रनों का है।