1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

Published : Nov 22, 2024 11:35 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 11:35 pm IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अभी तक एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं, जिसमें बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने टेस्ट क्रिकेट को एक अलग मुकाम पर लेकर जाने में अहम भूमिका इस टूर्नामेंट के जरिए अदा की है। वहीं इस टूर्नामेंट के इतिहास में विकेटकीपर भी बल्ले से काफी बड़ी भूमिका में दिखाई दिए हैं, जिसमें हम आपको अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : Getty

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, जिसमें उन्होंने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 30 मैच खेलते हुए 42.37 के औसत से कुल 2034 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 12 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। पंत ने इस दौरान 229 चौके और 51 छक्के भी लगाए हैं।
2/6 Image Source : Getty

पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रिजवान ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 31 टेस्ट मैचों में 41.77 के औसत से 1880 रन बनाए हैं, तो वहीं उनके बल्ले से तीन शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
3/6 Image Source : Getty

बांग्लादेश टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 39.85 के औसत से 1395 रन बनाए हैं। लिटन दास के बल्ले से इस दौरान तीन शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
4/6 Image Source : Getty

ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक 33 टेस्ट मैचों में 32.33 के औसत से 1358 रन बनाए हैं। कैरी के बल्ले से इस दौरान एक शतक और 8 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। वहीं वह तीन बार डक पर भी पवेलियन लौटे हैं।
5/6 Image Source : Getty

वेस्टइंडीज टीम के 26 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जोसुआ डी सिल्वा ने काफी कम समय में अपने खेल से सभी को प्रभावित करके दिखाया है। डी सिल्वा ने 30 टेस्ट मैचों में 25.08 के औसत से 1129 रन बनाए हैं, तो वहीं उन्होंने एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
6/6 Image Source : Getty

Advertisement