टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
टी20 क्रिकेट में अब तक भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुए हैं।
Published : May 03, 2026 01:47 pm IST, Updated : May 03, 2026 01:47 pm IST
1/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट का आगाज होने के बाद से अब तक इस फॉर्मेट में एक से एक दिग्गज बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है, जिन्होंने अपने खेल के दम पर सभी का दिल जीता है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है जिनका इस फॉर्मेट में भी बल्ले से दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ही अभिषेक शर्मा की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाने लगी थी, लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिला था। इसके बाद जब अभिषेक को ओपनिंग करने का मौका मिला तो उन्होंने सभी को अपनी प्रतिभा से हैरान कर दिया। टी20 क्रिकेट में अब तक अभिषेक शर्मा ने 190 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 33.52 के औसत से 5666 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 9 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AFP
विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है और उनका जलवा तीनों ही फॉर्मेट में देखने को मिला है। टी20 क्रिकेट में अब तक विराट कोहली ने 423 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 42.18 के औसत से 13922 रन बना चुके हैं। वहीं कोहली के बल्ले से इस फॉर्मेट में अब तक 9 शतकीय पारियां देखने को मिल चुकी है।
4/6Image Source : AFP
केएल राहुल की गिनती भले ही टी20 क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाजों में नहीं की जाती है, लेकिन इसके बावजूद उनका रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में अब तक काफी बेहतरीन देखने को मिला है। राहुल ने अब तक टी20 में 248 मैचों में खेला है और उसमें उन्होंने 43 के औसत से 8558 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल के बल्ले से 8 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6Image Source : AFP
संजू सैमसन जिनकी गिनती मौजूदा समय के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है उनका भी टी20 क्रिकेट में अब तक रिकॉर्ड काफी बेहतर देखने को मिला है। संजू सैमसन ने टी20 में कुल 339 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 30.79 के औसत से 8715 रन देखने को मिले हैं। इस दौरान संजू सैमसन 8 शतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में महान ओपनिंग बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले रोहित शर्मा की गिनती टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में कुल 467 मैचों में खेला है और उसमें उनके बल्ले से 30.96 के औसत से 12385 रन देखने को मिले हैं। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में अब तक 8 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।