IPL ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, 2 खिलाड़ियों को मिली 14 करोड़ से ज्यादा रकम
IPL ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, 2 खिलाड़ियों को मिली 14 करोड़ से ज्यादा रकम
IPL 2026 के ऑक्शन में कई खिलाड़ी करोड़पति बने लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की हुई। दोनों खिलाड़ी 14 करोड़ से ज्यादा रकम में बिके। इस तरह ऑक्शन में नया रिकॉर्ड बन गया।
Published : Dec 17, 2025 11:41 am IST, Updated : Dec 17, 2025 11:41 am IST
1/6Image Source : PTI
IPL 2026 के ऑक्शन में वैसे तो कई खिलाड़ी बिके लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां
अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने बटोरी। ऑक्शन में दोनों खिलाड़ियों को बेस प्राइस से कई गुना रकम मिली। दोनों ने मिलकर ऑक्शन में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। आइए जानते हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में...
2/6Image Source : PTI
शाहरुख खान की गिनती भी IPL इतिहास के सबसे महेंग अनकैप्ड प्लेयर्स में होती है। तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने साल 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। शाहरुख का बेस प्राइस सिर्फ 40 लाख था लेकिन उन्हें इससे कई गुना ज्यादा रकम ऑक्शन में मिली।
3/6Image Source : PTI
कृष्णप्पा गौतम भी IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शुमार हैं। कृष्णप्पा गौतम को 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 करोड़ 25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। तब किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के हिसाब से यह काफी भारी रकम थी।
4/6Image Source : PTI
IPL 2026 के ऑक्शन से पहले तक आवेश खान सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी थे। साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स यानी LSG ने आवेश को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब इस रकम ने IPL ऑक्शन में सनसनी मचा दी थी। अब IPL 2026 के ऑक्शन में आवेश खान का रिकॉर्ड टूट गया है।
5/6Image Source : INSTAGRAM/PRASHANT_RITIK12
IPL 2026 के ऑक्शन में 2 खिलाड़ी 14 करोड़ से ज्यादा रुपये ऑक्शन में बटोरने में सफल रहे। इनमें पहला नाम है उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रशांत वीर जिनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 साल के प्रशांत IPL ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम में बिकने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
6/6Image Source : PTI
प्रशांत वीर के साथ कार्तिक शर्मा का नाम भी IPL ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों में शुमार हो गया। कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा। दिलचस्प बात ये रही कि CSK ने प्रशांत की तरह कार्तिक को भी खरीदने के लिए 14.2 करोड़ रुपये खर्च किए। बता दें, 19 साल के प्रशांत IPL ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले सबसे युवा अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।