1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. भारत के लिए घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

भारत के लिए घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 29, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 12:54 pm IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 313 पारियों में 112 बार 50+ रनों की पारी खेली थी। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
1/5 Image Source : X@ICC

लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम दर्ज है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर अब तक 253 पारियों में 99 बार 50+ रनों की पारियां खेली है। विराट ने वनडे क्रिकेट में अब तक खूब रन बनाए और इस फॉर्मेट में उनके नाम 51 शतक दर्ज हैं। अब वह एक और 50+ रनों की पारी खेलते हैं तो वह घर पर 100 बार 50+ रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
2/5 Image Source : PTI

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। द्रविड़ ने अपने घर पर 167 मैचों की 211 पारियों में 72 बार 50+ रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 211 पारियों में 47.89 के औसत से 9004 रन बनाए हैं। टेस्ट के साथ-साथ वनडे फॉर्मेट में भी उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं।
3/5 Image Source : PTI

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार 50+ रन की पारी खेलने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। हिटमैन ने 205 पारियों में 64 बार 50+ रनों की पारी खेली है। हिटमैन ने इस दौरान 48.03 के औसत से 8934 रन बनाए हैं।
4/5 Image Source : PTI

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 202 मैचों की 205 पारियों में 53 बार 50+ रनों की पारी खेली है। आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर एमएस धोनी के आंकड़े काफी अच्छे हैं।
5/5 Image Source : X@ICC

Advertisement