IPL में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी, आंद्रे रसेल की टॉप-5 में हुई एंट्री
IPL में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी, आंद्रे रसेल की टॉप-5 में हुई एंट्री
आंद्रे रसेल आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज का नाम है।
Published : May 05, 2025 05:15 pm IST, Updated : May 05, 2025 05:15 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 में 04 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर ने 1 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में केकेआर की जीत में आंद्रे रसेल ने का योगदान काफी अहम रहा। रसेल ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए रसेल को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 विदेशी खिलाड़ी कौन हैं।
2/6Image Source : X/ICC
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले विदेशी खिलाड़ियो की लिस्ट में एबी डिविलियर्स टॉप पर हैं। डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 198 मैच खेले, जिसमें से उन्हें 25 मैचों में POTM अवॉर्ड मिला।
3/6Image Source : PTI
लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है। गेल ने अपने आईपीएल करियर में 142 मैच खेले, जिसमें से 22 में उन्हें POTM अवॉर्ड मिला।
4/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 184 मैच खेले, जिसमें से 18 मुकाबलों में उन्हें POTM अवॉर्ड मिला।
5/6Image Source : PTI
सुनील नरेन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। केकेआर के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अब तक 187 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।
6/6Image Source : PTI
सुनील नरेन के साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रसेल ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 138 मैच खेले हैं, जिसमें से 16 मैचों में उन्हें POTM अवॉर्ड मिला है।