इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर, केएल राहुल दूसरे नंबर पर
इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर, केएल राहुल दूसरे नंबर पर
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में अब तक केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। वह इस सीरीज में 4 मैचों की 7 पारियों में 700 से अधिक रन बना चुके हैं।
Published : Jul 23, 2025 07:39 pm IST, Updated : Jul 23, 2025 07:39 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में अब तक केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस सीरीज में ओपन करते हुए 400 से अधिक रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां अब राहुल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों के बीच सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 542 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में सुनील गावस्कर के आंकड़े बेहद ही शानदार हैं।
3/6Image Source : Getty
लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने अब तक 7 पारियों में 421 रन बनाए हैं। वह इस सीरीज में अब तक शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखे हैं। उन्हें इस सीरीज में अभी तीन और पारियों में बैटिंग करने का मौका मिल सकता है और वहां उनके रनों के संख्या में इजाफा हो सकता है।
4/6Image Source : Getty
लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का नाम है। मुरली विजय इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में खेले गए सीरीज में 402 रन बनाने में कामयाब रहे थे। उस सीरीज में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी।
5/6Image Source : Getty
रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए टेस्ट सीरीज में 368 रन बनाए थे। उस सीरीज में उन्होंने ओपनिंग करते हुए कई मैचों में भारत को धमाकेदार शरूआत दी थी। रोहित ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट से संन्यास ले लिया था।
6/6Image Source : Getty
पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री का नाम है। शास्त्री ने 1990 में खेली गई एक सीरीज में 336 रन बनाए थे। उस सीरीज में ओपन करते हुए शास्त्री ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली थी।