एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें, 1000 वाले क्लब में हुई टीम इंडिया की एंट्री
एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें, 1000 वाले क्लब में हुई टीम इंडिया की एंट्री
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने दोनों पारियों को मिलाकर 1000 से अधिक रन बनाए और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Published : Jul 06, 2025 06:26 pm IST, Updated : Jul 06, 2025 06:28 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में खूब रन बनाए। भारत की टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब टीम ने किसी एक मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 1000 से ज्यादा (1014) रन बनाए हों। हम आपको आज उन पांच मैचों के बारे में बताएंगे जहां किसी टीम ने एक मैच में 1000 से अधिक रन बनाए हैं।
2/6Image Source : Getty
एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड की टीम ने 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 1130 रन बनाए थे। उस मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड ने 849 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में इंग्लिश टीम 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाने में कामयाब रही थी। ये टेस्ट मैच अंत में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
3/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। पाकिस्तान ने साल 2006 में भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 1078 रन बनाए थे। उस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 588 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 8 विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाकर पारी को घोषित किया था। ये टेस्ट मैच अंत में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
4/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलिया का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 1028 रन बनाए थे। उस टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 701 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 327 रन बनाए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 562 रनों से जीत दर्ज की थी।
5/6Image Source : Getty
अब इस लिस्ट में चौथा नाम भारत का जुड़ गया है। भारतीय टीम ने एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 1014 रन बनाए थे। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 587 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दोनों पारियों में शतक लगाया था।
6/6Image Source : Getty
पांचवें नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया का नाम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1969 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में खेले गए एक मैच में 1013 रन बनाए थे। उस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 619 रन बनाने में कामयाब रही थी। वहीं दूसरे पारी में उन्होंने 8 विकेट के नुकसान पर 394 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 382 रनों से अपने नाम किया था।