1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. शुभमन गिल ने किया पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा, इतने साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

शुभमन गिल ने किया पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा, इतने साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान हैं और वे बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। सीरीज के तीसरे मैच की दूसरी पारी में गिल सस्ते में आउट हो गए, इसके बाद भी उन्होंने एक नया कीर्तिमान बना दिया है।

Written By: Pankaj Mishra
Published : Jul 14, 2025 02:21 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 02:21 pm IST
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान हैं और वे बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। सीरीज के तीसरे मैच की दूसरी पारी में गिल सस्ते में आउट हो गए, इसके बाद भी उन्होंने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। गिल अब इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं।
1/6 Image Source : getty

शुभमन गिल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के दौरान अब तक 603 रन बना चुके हैं। किसी भी भारतीय खिला​ड़ी की ओर से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में बनाए गए ये सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले साल 2002 में राहुल द्रविड़ ने जो रिकॉर्ड बनाया था, वो अब टूट गया है। अभी तो दो और मैच इसी सीरीज के बाकी हैं, उसमें शुभमन कुछ और नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए नजर आएंगे।
2/6 Image Source : getty

बात अगर राहुल द्रविड़ की करें तो ये रिकॉर्ड इससे पहले उन्हीं के नाम था। साल 2002 में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था, तब राहुल द्रविड़ ने 602 रन बनाए थे। इस बीच करीब 23 साल तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे नहीं कर पाया, लेकिन अब शुभम गिल उनसे आगे निकलने में कामयाब हो गए हैं।
3/6 Image Source : getty

विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। साल 2018 में जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था, तब विराट कोहली अपने प्राइम फार्म में थे। उस सीरीज के दौरान विराट कोहली ने 593 रन बना दिए थे। शुरुआत में तो ऐसा लगा कि कोहली राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे, लेकिन वे इससे बाल बाल चूक गए। लेकिन फिर भी विराट कोहली के लिए वो सीरीज यादगार बन गई थी।
4/6 Image Source : getty

सुनील गावस्कर का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने साल 1979 में कीर्तिमान बनाया था। उस साल जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी, तब सुनील गावस्कर ने 542 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। राहुल द्रविड़ ने कई साल बाद उन्हीं का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो अब खुद भी टूट गया है।
5/6 Image Source : getty

राहुल द्रविड़ ने साल 2011 में भी इंग्लैंड दौरे में खूब रन बनाए थे। उस साल तब भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया तो द्रविड़ के बल्ले से 461 रन आए थे। इन टॉप 5 की लिस्ट में बाकी खिलाड़ियों का तो नाम एक ही बार आया, लेकिन राहुल द्रविड़ का दो बार आया है, इसी से समझा जा सकता है कि द्रविड़ को इंग्लैंड दौरा कितना रास आता था।
6/6 Image Source : getty

Advertisement