Published : Jun 17, 2024 05:33 pm IST, Updated : Jun 17, 2024 05:33 pm IST
1/6Image Source : pti
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, शाहीन अफरीदी नंबर 4 पर
2/6Image Source : PCB/X
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन टीम के कप्तान बाबर आजम ने बनाए हैं। उन्होंने पूरे 4 मुकाबले खेलकर 122 रन ही बनाए हैं। उनके नाम ना तो कोई शतक आया और ना ही अर्धशतक। उनका औसत 40.66 का रहा। उनका स्ट्राइक रेट महज 101.66 का था और वे 44 रन की सबसे बड़ी पारी ही अपनी टीम के लिए खेल पाए।
3/6Image Source : AP
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। उन्होंने भी 4 मैच खेले और रन बनाए 110 ही। रिजवान एक अर्धशतक लगाने में जरूर सफल रहे, लेकिन शतक तो उनके नाम पर भी नहीं है। उनका औसत 36.66 का रहा ओर स्ट्राइक रेट 90.90 का था। उन्होंने 53 रनों की नाबाद पारी खेली, जो सबसे बड़ी साबित हुई।
4/6Image Source : pti
शादाब खान इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन मजे की बात ये है कि चार मैच खेलकर भी वे पूरे 50 रन अपने खाते में नहीं जोड़ पाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 3 पारियों में बल्लेबाजी। उनका औसत 14.66 का रहा, वहीं 129.41 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाने का काम किया। उन्होंने इस साल 40 रन की पारी खेली, जो सर्वश्रेष्ठ साबित हुई। बाकी हाल आप समझ ही सकते हैं।
5/6Image Source : pti
शाहीन शाह अफरीदी वैसे तो गेंदबाज हैं, लेकिन इस लिस्ट में उनका चौथा नंबर है। अपनी टीम के लिए चार मैचों की 3 पारियों में उन्होंने 36 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 163.63 का रहा। उन्होंने 23 रन की नाबाद पारी भी अपनी टीम के लिए खेली।
6/6Image Source : pti
फखर जमां नंबर 5 पर आते हैं। उन्होंने इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए 4 मैचों की चारों पारियों में बल्लेबाजी की और 33 रन ही जोड़ पाए। उनका औसत 8.25 का रहा और स्ट्राइक रेट 110.00 का था। उन्होंने इस साल 13 रनों की अपनी सबसे बड़ी पारी खेली। यानी शतक और अर्धशतक की बात तो छोड़ ही दीजिए।